ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / बड़े भाई छोटे भाई पर बोले सुशील मोदी, 'जेडीयू के पास सीटें ज्यादा...

बड़े भाई छोटे भाई पर बोले सुशील मोदी, 'जेडीयू के पास सीटें ज्यादा हैं', पलायन पर फिर बोल गये

22-Sep-2020 07:05 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह सवाल बिहार के राजनीतिक गलियारों में टहल रहा है कि जेडीयू बीजेपी में बड़ा भाई कौन है. और यह सवाल यूं ही नहीं है कभी पीएम मोदी के चेहरे से परहेज रखने वाले सीएम नीतीश कुमार को आज पीएम मोदी के चेहरे की जरूरत पड़ गई है इसीलिए जेडीयू की ओर से लगाए गए पोस्टरों और बैनरों में पीएम मोदी का चेहरा है और उनका बयान है. NDA के नेताओं से भी अक्सर बड़े भाई छोटे भाई को लेकर सवाल पूछा जाता है. हाल ही में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा था कि एनडीए में कोई बड़ा छोटा भाई नहीं है सब बराबर हैं. 



अब इसको लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का भी बयान सामने आया है. एक चैनल से इंटरव्यू के दौरान डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है की बात बड़े भाई और छोटे भाई की नहीं है बात काम की है लेकिन जेडीयू के पास ज्यादा सीटें हैं. पलायन को लेकर एक बयान देकर बुरे फंसे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में पलायन और रोजगार मुद्दा नहीं है. 

इससे पहले उन्होंने कहा था कि बिहार के लोगों को पलायन में आनंद आता है और 2 जून की रोटी कमाने के लिए किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं है. इस बयान के बाद डिप्टी सीएम सुशील मोदी की खूब फजीहत हो रही है.लंबे वक्त से जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रहे खींचतान को लेकर सुशील मोदी ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि चिराग़ पासवान और उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा हैं.जो मसला है वो सुलझ जाएगा.