ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / politics / बड़ी खबर: पटना आ रहे हैं लालू प्रसाद यादव, राजद ने दी अहम...

बड़ी खबर: पटना आ रहे हैं लालू प्रसाद यादव, राजद ने दी अहम जानकारी

13-Feb-2023 08:41 PM

By First Bihar

DELHI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना आ रहे हैं। दो दिन पहले सिंगापुर से दिल्ली लौटे लालू प्रसाद यादव फिलहाल वहीं है। चर्चा ये थी कि वे अभी दिल्ली में ही रहेंगे और पटना आने में टाइम लगेगा। लेकिन लालू प्रसाद यादव ने पटना आने का प्रोग्राम बना लिया है।


कब पटना आ रहे हैं लालू?

लालू प्रसाद के पटना आने को लेकर अहम जानकारी राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने दी है. श्याम रजक ने सोमवार को दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इसके बाद फर्स्ट बिहार से बात करते हुए श्याम रजक ने बताया कि लालू प्रसाद यादव 3-4 दिनों के भीतर पटना आ जायेंगे. श्याम रजक ने कहा कि लालू जी बिहार की मिट्टी के लाल हैं वे ज्यादा दिन अपनी मिट्टी से दूर नहीं रह सकते।


हालांकि लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. ऐसे में अगर वे पटना आते भी हैं तो उन्हें बहुत एहतियात बरतना होगा. डॉक्टरों ने लालू यादव को सलाह दी है कि वे इंफेक्शन से बचें. लोगों से ज्यादा मिलने जुलने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ेगा. ऐसे में लालू पटना में अपने आवास में चुनिंदा लोगों से ही मिलेंगे. आम लोगों से उनकी मुलाकात फिलहाल नहीं होगी।


बता दें कि शनिवार को लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से दिल्ली लौटे हैं. सिंगापुर से लौटकर दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे राजद सुप्रीमो से सोमवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की थी. तेजस्वी यादव ने उन्हें बिहार के ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी दी है. रांची में पहले से ही पार्टी का कार्यक्रम तय होने के कारण तेजस्वी यादव सिंगापुर से दिल्ली लौटे लालू प्रसाद को रिसिव करने नहीं पहुंचे थे. लेकिन रविवार को रांची में कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे रांची से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गये थे।


पूर्णिया में होने वाली रैली पर हुई चर्चा

राजद नेताओं ने बताया कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के बीच हुई  मुलाकात में महागठबंधन की रैली को लेकर भी चर्चा हुई. 25 फरवरी को पूर्णिया में महागठबंधन की रैली होने वाली है.  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ेंगे. इस रैली को वो अपने घर से ही संबोधित करेंगे. पूर्णिया की रैली को बिहार में महागठबंधन के लोकसभा चुनाव अभियान के आगाज रूप में देखा जा रहा है।