ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
02-Sep-2020 06:09 PM
PATNA: बिहार के 16 जिले बाढ़ से बेहाल हैं। सूबे की लगभग 83 लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। आज बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने केन्द्रीय टीम पटना पहुंची है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पियूष गोयल के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम पटना आयी है जिसकी मीटिंग बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ होगी। तीन दिवसीय दौरे पर आयी यह टीम कल बिहार के जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने जाएगी।
आपको बता दें कि बिहार में सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सीवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा में बाढ़ की पानी घुस गया. बिहार में 130 प्रखंड में बाढ़ से त्राहिमाम मचा हुआ है. बिहार के कुल 1333 पंचायत के 83 लाख 62 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकार ने 5 लाख 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है.