Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है। तमाम दलों के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं हालांकि तीन जुलाई को मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा कि बांकीपुर की जनता ने जीत का आशीर्वाद किसे दिया है। 



आरजेडी कैंडिडेट रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह चुनाव जनता लड़ रही है और इस बार परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने जीता का दावा किया है। रेखा गुप्ता ने कहा है कि इसबार हमलोग जीतकर आ रहे हैं। जनता का भरपूर समर्थन है और जनता आशीर्वाद दे रही है और इसबार हमलोग चुनाव जीतेंगे। 



उन्होंने कहा कि परिवर्तन के लिए यह चुनाव जनता लड़ रही है। बीजेपी ने तो बस साजिश ही साजिश मचा रखी है। जितने पोलिंग एजेंट बैठाए गए है सबको बीजेपी का आई कार्ड पहना दिया है।



रेखु गुप्ता ने कहा कि जीविका दीदियों को सरकार ने सिर्फ सत्ता और शक्ति के उपयोग के लिए ही रखा है। किसी तरह की सभा हो या चुनाव हो, उनको कुर्सी भरने का ही काम दिया गया है। हमारा सबसे पहला मुद्दा है इलाके का विकास और जीतने के बाद बांकीपुर की सूरत बदलने का काम करूंगी।