PATNA: बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर की बड़ी जीत हुई है। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले इस सीट पर प्रशांत किशोर ने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19324 वोट के भारी अंतर से हरा दिया है। प्रशांत किशोर को कुल 64151 वोट मिले हैं, जबकि नीरज कुमार को 44827 वोट मिले हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता इस उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रही हैं। उन्हें 14273 वोट मिले हैं। बांकीपुर से उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त किया। जिसके बाद जन सुराज के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी।


 कार्यकर्ताओं ने आज सोमवारी के मौके पर होली और दिवाली जमकर मनाया। एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जीत की खुशी का जश्न बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। पटना से से लेकर अन्य जिलों में भी जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता प्रशांत किशोर की जीत पर खुशियां मनाई और एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज की ऐतिहासिक जीत के बाद सहरसा में भी जश्न मनाया गया। वही बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। वही मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस की जीत और बांकीपुर में भाजपा की हार पर ढोल-नगाड़ों के साथ कांग्रेसियों ने जीत का उत्सव मनाया। वही प्रशांत किशोर के गृह क्षेत्र में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। 


ROHTAS: प्रशांत किशोर के गृह जिला सासाराम में जश्न का माहौल है। बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत की ओर अग्रसर होने पर सासाराम में जन सुराज की कार्यकर्ता उल्लास में डूब गए हैं। सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जश्न मनाया जा रहा है। जन सुराज के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से बांकीपुर में उनके पार्टी के सूत्रधार की जीत हुई है। इससे पूरे बिहार में मैसेज किया है। खासकर रोहतास जिला में कार्यकर्ता अधिक उत्साहित है। चुकी रोहतास जिला प्रशांत किशोर का गृह जिला है। प्रशांत किशोर कोनार गांव के रहने वाले हैं।


SAMASTIPUR: बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की जीत के बाद पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले में भी जनसुराज कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी, मिठाइयां बांटी और जीत की खुशी साझा की। इस अवसर पर कार्यालय प्रभरी सह कोषाध्यक्ष राज कमल ने कहा कि यह केवल जनसुराज की जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता की जीत है। उन्होंने इसे विकास, बदलाव और बेहतर राजनीति की दिशा में जनता के विश्वास का परिणाम बताया।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब नई सोच और विकास आधारित राजनीति को समर्थन दे रही है, जिसका संदेश इस जीत से पूरे बिहार में गया है। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जनसुराज संगठन और अधिक मजबूती के साथ बिहार के हर जिले और गांव तक अपनी पहुंच बनाएगा तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर विकास की नई दिशा तय करेगा। समस्तीपुर में आयोजित इस खुशी के माहौल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


BEGUSARAI:  मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत और बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की करारी हार से उत्साहित बेगूसराय के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के नगरपालिका चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पटाखों और मिठाइयों के साथ जीत का उत्सव मनाया। युवा कांग्रेस नेता मोहित सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे चौक पर कांग्रेस समर्थकों के नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं ने जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया।


मोहित सिंह ने कहा कि दतिया में कांग्रेस की जीत और बांकीपुर में भाजपा की हार केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के बदलते राजनीतिक संदेश का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम राजनीतिक प्रयासों के बावजूद जनता ने भाजपा को नकार दिया और यह परिणाम जनता के आत्मसम्मान तथा लोकतांत्रिक ताकत की जीत है। उन्होंने कहा कि दतिया की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता बदलाव चाहती है और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी है। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है और राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों का विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष संजय सम्राट, अधिवक्ता आलोक कुमार, शिक्षाविद मुकेश प्रियदर्शी, कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष राम पदारथ, अधिवक्ता कुष्मेश शांडिल्य, युवा नेता सावर कुमार और कुमार रत्नेश टुल्लू ने भी जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता ने अपने मत के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है।इस अवसर पर तपन झा, सचिन कुमार, विनीत कुमार, मो. विट्टू, प्रभाकर सिंह, रूपक सिंह ‘सिंघम’ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


GAYAJEE: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में जन सुराज के समर्थित प्रत्याशी की जीत की खुशी में गया शहर स्थित डॉ. बी.डी. शर्मा के अस्पताल के पास जन सुराज के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया तथा सैकड़ों गयावासियों के बीच मिठाइयाँ वितरित की गईं। समर्थकों ने पटाखे और आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की। इसी क्रम में टावर चौक पर भी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश संतोष यादव के नेतृत्व में मिठाइयाँ बाँटी गईं। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रवि वर्णवाल, राजू सिंह, पंकज सिंह, राजीव सहाय, कनक कुमार सिंह, गजेंद्र गिरी, निखिल शर्मा, सोनू शर्मा, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जन सुराज के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।


KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में भी प्रशांत किशोर की जीत पर जश्न मनाया गया। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही कटिहार में जन सुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जीत से गदगद कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदयस्थली शहीद चौक पर एकत्रित होकर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और आतिशबाजी करते हुए पटाखे फोड़े। पूरा शहीद चौक "जन सुराज" के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार में बदलाव की नई शुरुआत बताते हुए कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और प्रशांत किशोर की सोच की जीत है।

ROHTAS

SAHARSA

KATIHAR

GAYA

BEGUSARAI

SAMASTIPUR