BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
06-Apr-2021 08:09 AM
PATNA: बंगाल चुनाव प्रचार से पटना लौटते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल के अंदर जो रुझान दिख रहा है उसमें साफ है कि दीदी की सरकार एक बार फिर से बन रही .है तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल के अंदर बिहारी मूल के रहने वाले लोगों के अंदर भाजपा को लेकर काफी गुस्सा है और वे सब एकजुट होकर ममता दीदी को समर्थन दे रहे हैं.
इसके बाद मधुबनी हत्याकांड पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर अब तक मुख्य आरोपी को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया. तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां पर प्रशासन किस तरीके से विफल है यह दिख रहा है. इससे साफ पता चलता है कि नीतीश कुमार फेल मुख्यमंत्री हैं. वहां पर रावण के नाम पर संगठन बनाकर काम किए जा रहे थे और प्रशासन को यह पता ही नहीं है. यह साफ दिखाता है प्रशासन फेल है. हम सब जानते हैं कि यह रावण कौन है.यह तो बुराई का प्रतीक है, जिसे दशहरा में जलाया जाता है और इसी की नाम पर संगठन चलाया जा रहा है.
तेजस्वी ने नवादा में जहरीली शराब से हुई मौत पर भी नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कब घटना के मुख्य आरोपी गिरफ्तार होंगे. या फिर सीएम इसपर कुछ बोलेंगे भी या नहीं. उनके पास तो शब्द ही नहीं है बोलने के लिए.