ब्रेकिंग न्यूज़

वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

Home / politics / विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल और असम 77 सीटों पर वोटिंग शुरू, सुरक्षा...

विधानसभा चुनाव : पश्चिम बंगाल और असम 77 सीटों पर वोटिंग शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

27-Mar-2021 07:01 AM

DESK : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। आज पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों और असम की 47 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। पश्चिम बंगाल में शाम 6:30 बजे तक मतदान जारी रहेगा जबकि असम में शाम 6:00 बजे तक वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों की तकरीबन 684 कंपनियों को तैनात किया है। 10288 पोलिंग स्टेशन के अलावे सुरक्षाबलों की तैनाती अन्य संवेदनशील जगहों पर भी की गई है। 


पश्चिम बंगाल में आज जिन 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है उसमें आदिवासी बहुल पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा और पूर्वी मेदिनीपुर के इलाके शामिल हैं। यह विधानसभा सीटें आदिवासियों के प्रभाव वाली हैं। कभी इन सीटों पर लेफ्ट पार्टियों का प्रभाव माना जाता था। पहले चरण में कई बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर लगी हुई है असम की जिन 47 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है उनमें कुल 12 जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं। असम के तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, भीमाजी, चराईदेव, शिवसागर, लखीमपुर, गोलाघाट, सोनितपुर, जोरहाट, विश्वनाथ, माजुली और नागांव जैसे जिलों में आज वोटिंग हो रही है। 


असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं जिनमें से पहले चरण के अंदर 47 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और एजीपी गठबंधन का कब्जा रहा है। कांग्रेस के महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद यानी एजेपी के बीच तिकोना मुकाबला होने की उम्मीद है। असम में पहले चरण की वोटिंग के दौरान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरेन्द्र नाथ गोस्वामी और असम के प्रदेश अध्यक्ष रिपुण बोरा की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। उधर पश्चिम बंगाल में भी काटेगा मुकाबला है यहां ममता दीदी के सामने सरकार बचाने की चुनौती है तो वहीं बीजेपी हर हाल में जीत का मिशन पूरा करना चाहती है।