ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Mla Viral Video: बिहार के विधायक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, लड़की के साथ गंदा काम करते दिखे

Bihar Mla Viral Video: बेगूसराय के बखरी से सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान का एक युवती के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विधायक ने इसे साजिश बताया है और कहा है कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

11-Jun-2025 07:09 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Mla Viral Video: बिहार के बेगूसराय जिले की बखरी विधानसभा सीट से सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक युवती के साथ उनका कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। 


वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो फेसबुक पर सामने आए हैं, जिनमें विधायक एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद विधायक सूर्यकांत पासवान ने एक प्रेस वार्ता की और खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक षड्यंत्र करार दिया। 


उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है और उनकी छवि को बदनाम करने की साजिश रची गई है। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्होंने हाल ही में बखरी डीएसपी और शराब माफियाओं की मिलीभगत को लेकर डीजीपी से शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी के खिलाफ उनकी लगातार कार्रवाई और अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण, प्रतिशोध में यह वीडियो फैलाया गया है।


सूर्यकांत पासवान ने दावा किया कि उनकी शिकायत पर डीजीपी ने बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी को मामले की जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला सिर्फ उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा पर नहीं, बल्कि उन जनप्रतिनिधियों पर है जो सच्चाई के लिए लड़ते हैं। फिलहाल इस मामले में अभी तक बखरी पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।