गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
08-Sep-2024 07:43 PM
By First Bihar
DESK: रेलवे की नौकरी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को जान से मारने की धमकी मिली है। विदेशी नंबर से कॉल कर बजरंग पूनिया को धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। धमकी मिलने के बाद पूनिया ने सोनीपत के बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल, बीते 6 सितंबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच देश के पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर दी थी। दोनों ने रेलवे से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी में शामिल हो गए थे। इसी दिन पूनिया को कांग्रेस वर्किंग कमेची का अध्यक्ष बना दिया गया था।
इसके दो दिन बाद ही बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल होने पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया है। जिसमें मैसेज भेजने वाले ने लिखा, “बजरंग कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए ये अच्छा नहीं होगा। यह हमारा आखिरी संदेश”। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पूनिया ने बहालगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बता दें कि तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली की सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के बाद बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विगेश फोगाट चर्चा में आए थे। ये खिलाड़ी किसी न किसी कारण से लगातार सुर्खियों मे बने रहे। पेरिस ओलंपिक में विगेश फोगाट गोल्ड लेने से चूक गईं। विगेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बीते बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात की थी। पूनिया ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है जबकि विनेश फोगाट को कांग्रेस ने हरियाणा की जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।