ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज

Home / politics / बैठक से पहले I.N.D.I.A में संग्राम! शिवसेना को नीतीश का साथ, जेडीयू बोली-...

बैठक से पहले I.N.D.I.A में संग्राम! शिवसेना को नीतीश का साथ, जेडीयू बोली- कांग्रेस ने एक साल बर्बाद कर दिया.. अब देर हुई तो..

19-Dec-2023 01:31 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक से पहले नेतृत्व को लेकर संग्राम छिड़ गया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया तो नीतीश की पार्टी जेडीयू भी उसके समर्थन में आ गई। जेडीयू ने शिवसेना की बातों का समर्थन किया है और कहा कि कि कांग्रेस ने एक साल का समय बर्बाद कर दिया लेकिन अब देरी हुई तो मुश्किल हो जाएगी।


दरअसल, INDIA गठबंधन की बैठक के पहले शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। शिवसेना ने कांग्रेस पर क्षेत्रीय दलों और गठबंधन को तवज्जो नहीं देने का आरोप लगाया है। जेडीयू ने भी बैठक से पहले बड़ी मांग कर दी है और कहा है कि जितनी जल्द हो सके कांग्रेस तय करे कि गठबंधन का नेतृत्व कौन करेंगा।


जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने शिवसेना का का समर्थन करते हुए कहा कि हमने एक साल बर्बाद कर दिया। बीजेपी बूथ स्तर पर प्रबंधन पर काम कर रही है और हम अभी भी अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक के दिन कड़वे बोल नहीं बोलना चाहता, बल्कि सीटों का बंटवारा और प्रचार का नेतृत्व क्षेत्रीय क्षत्रपों को करना है।


उन्होंने कहा कि पिछले सितंबर में नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे नेताओं को कांग्रेस के साथ एक मंच पर लाकर असंभव को संभव कर दिखाया था लेकिन अब देर हुई तो मुश्किल होगी। बता दें कि इंडी गठबंधन में शामित दर तीन राज्यों में बीजेपी की जीत के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार मान रहे हैं और उसके ऊपर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं।