Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान
31-Aug-2023 03:33 PM
By First Bihar
PATNA: मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक अब से कुछ घंटों के बाद शुरू होने वाली है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में 28 विपक्षी दलों के 50 से अधिक नेता शामिल हो रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए लालू दो दिन पहले ही अपने बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती के साथ मुंबई रवाना हो गए थे। पहले दिन की बैठक से पहले गुरुवार को लालू मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी और मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद रहे।
दरअसल, बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लालू की मदद से ही नीतीश देशभर के विपक्षी दलों को एकजुट करने में सफल हो सके हैं। पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक से पहले लालू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल्ली पहुंचे थे और दोनों ने एक साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
इसके बाद वे पटना में 23 जून को हुई I.N.D.I.A गठबंधन की पहली बैठक में शामिल हुए थे। विपक्षी दलों की पहली बैठक संपन्न होने के बाद लालू ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी को विपक्ष का दूल्हा बता दिया था। इसके बाद बैंगलुरु में दूसरे चरण की बैठक में भी लालू शामिल हुए थे और बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब जब तीसरे चरण की बैठक हो रही है तो लालू मुंबई पहुंचे हैं। इसी दौरान वे सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।