ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद साउथ बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड का कब्जा! ‘एनिमल-पठान’ पीछे, इस फिल्म ने मचाया सबसे बड़ा धमाका बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया

Home / politics / विपक्षी एकता को झटका: मीटिंग से पहले AAP ने रख दी बड़ी शर्त,...

विपक्षी एकता को झटका: मीटिंग से पहले AAP ने रख दी बड़ी शर्त, कहा- कांग्रेस ने साथ नहीं दिया तो बैठक का बहिष्कार करेंगे केजरीवाल!

22-Jun-2023 04:13 PM

By First Bihar

DELHI: कल यानी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई है। इस बड़ी बैठक में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के घेरने की रणनीति तय होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और खरगे के अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ विपक्ष के सभी शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होने पटना पहुंच रहे हैं। हालांकि बैठक से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है। आम आदमी पार्टी ने शर्त रखी है कि कांग्रेस ने अगर अध्यादेश का समर्थन नहीं किया तो वह विपक्षी दलों की बैठक से वॉकआउट कर जाएगी।


दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों पत्र लिखकर मांग की थी कि विपक्षी दलों की बैठक में सबसे पहले केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश पर चर्चा हो। अध्यादेश के राज्यसभा में रोकने के लिए केजरीवाल सभी दलों से समर्थन मांग रहे हैं। केजरीवाल ने पिछले दिनों साफ तौर पर कह दिया था कि पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस समेत सभी दलों को अध्यादेश पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए।


अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों विभिन्न राज्यों का दौरा कर वहां से विपक्ष के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी और अध्यादेश पर समर्थन मांगा था। उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने का वक्त मांगा लेकिन उन्हे समय नहीं दिया गया। अब जब राहुल गांधी और खरगे विपक्षी दलों की बैठक में आ रहे हैं तो केजरीवाल की पार्टी आप ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि कांग्रेस अगर अध्यादेश का समर्थन नहीं करती है तो आम आदमी पार्टी बैठक का बहिष्कार कर देगी।