ब्रेकिंग न्यूज़

चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव

Home / politics / मिलेगी बेल या अभी जेल में ही रहेंगे हेमंत सोरेन : जमानत याचिका...

मिलेगी बेल या अभी जेल में ही रहेंगे हेमंत सोरेन : जमानत याचिका पर आज होनी है सुनवाई

23-Apr-2024 08:36 AM

By First Bihar

RANCHI : झारखंड में हुए जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। ईडी की स्पेशल कोर्ट हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। हेमंत सोरेन को बेल मिलेगी या फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा, आज कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर सभी की नजर है।


दरअसल, बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं। जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को बीते 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था।


इससे पहले ईडी की टीम हेमंत सोरेन को अपनी कस्टडी में लेकर राजभवन पहुंची थी। जहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हेमंत सोरेन ने बीते 18 अप्रैल को कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी। पिछली सुनवाई में ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था। ईडी आज कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगी।