ब्रेकिंग न्यूज़

चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव

Home / politics / ‘बेल के लिए जेल में हर दिन आलू पूड़ी, मिठाई और आम खा...

‘बेल के लिए जेल में हर दिन आलू पूड़ी, मिठाई और आम खा रहे केजरीवाल ; केजरीवाल का शुगर लेबल बढ़ने पर कोर्ट में ED ने किया बड़ा दावा

18-Apr-2024 03:27 PM

By First Bihar

DELHI : दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि उनका शुगर लेबल तेजी घट-बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डॉक्टर से नियमित सलाह की अनुमति दी जाए। गुरुवार को केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। ईडी ने कोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आखिर केजरीवाल का शुगर लेबल क्यों बढ़ रहा है?


दरअसल, दिल्ली शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने पिछले दिनों लंबी पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और कोर्ट से बेल लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच केजरीवाल ने स्पेशल जज राकेश सयाल की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उनका शुगर लेबल लगातार कभी कम तो कभी अधिक हो रहा है। ऐसे में वह अपने डॉक्टर नियमित रूप से परामर्श लेना चाहते हैं। कोर्ट ने ईडी को 18 अप्रैल तक इसपर अपना जवाब देने को कहा था।


अरविंद केजरीवाल की याचिका पर ईडी ने गुरुवार को अपना जबाव दाखिल कर दिया। ईडी के वकील जुहैब हुसैन ने कोर्ट को बताया कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेबल बढ़ने की वजह उनके घर से आने वाला खाना है। केजरीवाल को जो खाना दिया जा रहा है, उसमें आलू, पुरी, आम, मिठाई और अन्य मीठी चीजें दी जा रही हैं और इसे मेडिकल के आधार पर बेल लेने के लिए केजरीवाल की तरफ से आधार बनाया जा रहा है।


ईडी की इस दलिल पर केजरीवाल के वकील ने कोर्ट में विरोध जताया और कहा कि जांच एजेंसी यह बयान मीडिया के लिए दे रही है। केजरीवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि उनका फास्टिंग शुगर 243 था, जो बहुत ज्यादा है। उन्हें डॉक्टर द्वारा बताया गया खाना ही दिया जा रहा है। इसपर ईडी ने कहा कि केजरीवाल चीनी वाली चाय पी रहे हैं। ईडी के जवाब के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ले ली है।


केजरीवाल के वकील ने कहा है कि वे जल्द ही संशोधित याचिका कोर्ट में दाखिल करेंगे। वहीं ईडी ने कहा कि केजरीवाल के शुगर लेबल को लेकर जेल ऑथोरिटी से रिपोर्ट के साथ-साथ केजरीवाल की डाइट चार्ट को भी मांगा गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने जेल प्रबंधन से केजरीवाल की डाइट चार्ट मांगी है। इस मामले पर शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा।