मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Dec-2020 07:44 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के अंदर बड़े बदलाव के संकेत लगातार मिल रहे हैं। चर्चा है कि पार्टी बिहार प्रभारी का चेहरा बदल सकती है। अब शक्ति सिंह गोहिल की जगह किसी नए चेहरे को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो पार्टी के महासचिव और मुख्य रणनीतिकारों में शामिल रणदीप सिंह सुरजेवाला को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद लगातार यह चर्चाएं होती रही की शक्ति सिंह गोहिल ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन अब तक गोहिल या फिर कांग्रेस नेतृत्व ने इस मसले पर कुछ भी खुलकर नहीं कहा है और अब कांग्रेस के गलियारे में इस बात की चर्चा है कि सुरजेवाला को बिहार की कमान सौंपी जा सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जो फीडबैक लिया है उसके आधार पर यह बदलाव किया जा सकता है।
बिहार कांग्रेस के कई नेताओं का कहना है कि शक्ति सिंह गोहिल में टिकट बंटवारे में केवल सिलेक्टिव नेताओं से फीडबैक लिया. पार्टी भले ही महागठबंधन में 70 सीट लेने मैं कामयाब रही लेकिन अच्छे उम्मीदवार उतारने में असफल साबित हुई.