ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / बाबा बागेश्वर के समर्थन में उतरे मुकेश सहनी, बोले- दिव्य शक्तियों से बिहार...

बाबा बागेश्वर के समर्थन में उतरे मुकेश सहनी, बोले- दिव्य शक्तियों से बिहार का कल्याण करें

03-May-2023 11:44 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार आने वाले बाबा बागेश्वर को लेकर सियासत तेज है. जहां एक तरफ राजद लगातार विरोध में बयानबाजी कर रहे हिया तो दूसरी तरफ भाजपा ने बागेश्वर बाबा के समर्थन का खुले तौर पर घोषणा कर दी है. इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने भी बाबा बागेश्वर के बिहार आगमन का समर्थन किया है. 


मुकेश साहनी बाबा से कहा है कि उनके पास जो दिव्य शक्तियां हैं, उससे वह बिहार का भला करें. बता दें मुकेश साहनी ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार सबका स्वागत करता है. जो भी बिहार आना चाहते है, वह बिहार आए. बिहार में आएं, बिहार को घूमे, बिहार को देखें, बिहार के बारे में सोचिए और अगर आपके पास दिव्य शक्तियां हैं, तो उससे बिहार का भला कीजिए. अब बाबा बागेश्वर के प्रस्तावित दरबार को लेकर मुकेश साहनी के इस बयान को बड़े बयान के रूप में देखा जा रहा है.


आपको बता दें कि पहले ही बाबा बागेश्वर पटना में लगने वाले प्रस्तावित दरबार को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी का दौर चरम पर है. राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप ने कहा था कि अगर बाबा बागेश्वर सामाजिक समरसता की बात करते हैं तो उनका बिहार में स्वागत है और अगर वह हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा.