मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2020 07:28 AM
PATNA : 17वींं विधानसभा का अध्यक्ष कौन होगा इसका फैसला आज हो जाएगा. लगभग 5 दशक बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होने जा रहा है. एनडीए की तरफ से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री विजय सिन्हा उम्मीदवार हैं जबकि महागठबंधन ने आरजेडी के पुराने दिग्गज अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतारा है
विधानसभा में आंकड़ों का गणित बताता है कि एनडीए के उम्मीदवार विजय सिन्हा की जीत तय है. एनडीए के पास फिलहाल 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 126 विधायकों का समर्थन है. जिसमें बीजेपी के 74 जेडीयू के 43 हम और वीआईपी के 4 - 4 विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय सुमित सिंह का भी साथ है. जबकि महागठबंधन के बाद फिलहाल 110 से ज्यादा विधायकों का नंबर नजर नहीं आ रहा. कुछ विधायक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपना पता नहीं खोला है लेकिन उनकी राय में स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से होना चाहिए. एआईएमआईएम के पांच, बीएसपी के एक, लोजपा के एक विधायक की भूमिका पर सबकी नजर है.
विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11:00 बजे शुरू होगी और प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी सदन में नए स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेंगे. मत विभाजन के बाद नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग जाएगी और आज ही वह पदभार संभाल लेंगे. विधानसभा अध्यक्ष पद संभालने के बाद आज सदन को संबोधित करेंगे और उसके बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी. गुरुवार को राज्यपाल फागू चौहान संयुक्त सदन में अभिभाषण करने वाले हैं.