ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / politics / बिहार में पहले लोग दलितों के कंधे पर रखकर चलाते थे बंदूक, मैंने...

बिहार में पहले लोग दलितों के कंधे पर रखकर चलाते थे बंदूक, मैंने दलितों को दिया सम्मान

19-Oct-2020 03:48 PM

GAYA: अतरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि लोग दलितों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाते थे. आपराधिक घटनाएं होती थीं. लेकिन हमने सभी को सम्मान दिया. आगे आने का मौका दिया. अब कोई भी अपना कंधा बंदूक चलाने के लिए नहीं देता है.  हमने तय किया क्राइम, करप्शन, कम्युनलिज्म को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों ने हमें 2005 के नवंबर से काम करने का मौका दिया है. हमारा एक ही लक्ष्य है न्याय के साथ विकास करना है. हर तबके का विकास और हर क्षेत्र का विकास हो रहा है. हमने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है. 

बिहार में क्राइम कंट्रोल

नीतीश कुमार ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण किया है. जो आंकड़े आए और बिहार इतनी बड़ी आबादी का राज्य होने के बाद भी 23वें स्थान पर है. मनोरमा देवी आज तक हमसे मिली हैं तो काम के लिए ही मिली हैं. कभी घर के काम के लिए नहीं मिलीं. हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए ही सोचती हैं  इनको वोट देकर आपलोग जिताए. नीतीश कुमार ने कहा कि बिंदी यादव के जाने का दुख है. लेकिन मनोरमा देवी हैं. इलाके के विकास के लिए हमसे हमेशा मिलती रही हैं. अब बस सबको एकजुट होकर इनको जितवाना है ताकि अतरी का विकास होता रहे.