बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
19-Mar-2026 01:08 PM
By FIRST BIHAR
Assam assembly election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा 19 मार्च को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कुल 88 उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की मुहर मिल गई है।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उनकी वर्तमान सीट जालुकबारी से ही मैदान में उतारा गया है। हिमंत बिस्वा सरमा 2001 से लगातार जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्होंने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। वे 10 मई, 2021 से असम के मुख्यमंत्री हैं।
भाजपा ने भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास और दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई को उम्मीदवार बनाया है। प्रद्युत बोरदोलोई हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व असम अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह को बिहपुरिया से टिकट दिया गया है, जिन्होंने भी हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामा।
इससे पहले उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।




