ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Home / politics / थानेदार को धमकाने के मामले में बढ़ सकती है अश्विनी चौबे की मुश्किलें,...

थानेदार को धमकाने के मामले में बढ़ सकती है अश्विनी चौबे की मुश्किलें, डुमरांव थाने में केस दर्ज

25-Sep-2019 08:39 AM

BUXAR: केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बक्सर में एक पुलिस अधिकारी को धमकाने के मामले में अश्विनी चौबे पर केस दर्ज हुआ है. भोजपुर पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी ने उनके खिलाफ डुमरांव थाने में केस दर्ज कराया है.


अश्विनी कुमार चौबे ने भरी भीड़ में ओपी प्रभारी को वर्दी उतरवा देने की धमकी दी थी. सैकड़ों की भीड़ में मंत्री ने दारोगा को जी भर के हड़काया था. दरअसल अश्विनी चौबे बक्सर के डुमरांव में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने अश्विनी चौबे से कहा कि डुमरांव थाना के एएसआई ने उनका नाम गुंडा रजिस्टर में डाल दिया है. जिसके बाद मंत्री जी अपने समर्थकों के सामने आग बबूला हो उठे. अश्विनी चौबे ने पुलिस अधिकारी को तलब किया और उनकी खूब क्लास लगाई. चौबे ने यहां तक कह डाला कि आप पदाधिकारी हैं तो क्या हुआ आपकी भी वर्दी उतर सकती है.


थानेदार को तलब करने के बाद उसे अश्विनी चौबे ने जी भर के हड़काया. मंत्री ने थानेदार से पूछा कि क्या ये आदमी उन्हें गुंडा नजर आता है. जो गुंडा है उस पर तो कार्रवाई करने की हिम्मत पुलिस में नहीं है. लेकिन निर्दोष लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है. मंत्री जी के कड़े तेवर के सामने थानेदार की जुबान बंद हो गयी.