Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
30-Jun-2025 11:25 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच इसको लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है। पटना पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य अशोक गहलोत ने इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाए हैं।
दरअसल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने चुनाव आयोग की तीखी आलोचना की और कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग नई-नई तरकीबें अपना रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर चुनाव से पहले ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि ये कदम उठाए जा रहे हैं?
अशोक गहलोत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह प्रक्रिया क्यों शुरू की गई है। दिल्ली में बिहार के लोग हमसे पूछते हैं कि हम अपने जन्म प्रमाण पत्र कहां से लाएं। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।
गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग को चाहिए कि वह तुरंत इस भ्रम को दूर करे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना विपक्ष की सहमति के यह काम किया जा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि इस पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत होगी।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना