OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा
27-Sep-2020 01:50 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले जनता दल यूनाइटेड में मंत्री अशोक चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अशोक चौधरी प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की बढ़ती उम्र और उनकी अस्वस्थता को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला किया है.
अशोक चौधरी की लगातार विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम करते रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास से लेकर जदयू कार्यालय तक अशोक चौधरी सक्रिय भूमिका में नजर आए हैं और अब उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. दलित तबके से आने वाले अशोक चौधरी को पार्टी में या बड़ी जिम्मेदारी देने से चुनाव पर भी इसका असर पड़ने की उम्मीद है.
मार्च 2018 में कांग्रेस छोड़कर जेडीयू में आने के बाद अशोक चौधरी को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया. फिलहाल वन भवन निर्माण विभाग के मंत्री हैं. इसके बाद यह नई जिम्मेवारी अशोक चौधरी को मिली है. जेडीयू में लगातार अशोक चौधरी का कद बढ़ता जा रहा है. अशोक चौधरी इन दिनों लगातार सीएम के हर कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका में दिख रहे हैं. जेडीयू के वर्चुअल रैली में भी अशोक चौधरी अहम भूमिका निभाई थी. फिलहाल अशोक चौधरी नीतीश कुमार के सलाहकारों में एक बने हुए है.