PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?
19-Nov-2020 04:56 PM
PATNA: मेवालाल चौधरी के इस्तीफा देने के बाद शिक्षा विभाग का प्रभार अशोक चौधरी को दे दिया गया है. अशोक चौधरी पहले से ही कई विभागों के मंत्री हैं. फिलहाल शिक्षा विभाग का भी प्रभार उनके पास रहेगा.
मेवालाल ने दिया इस्तीफा
शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. मेवालाल चौधरी ने आज ही पदभार ग्रहण किया था. जिसके बाद आज अचानक मेवालाल ने इस्तीफा दे दिया है. शपथ लेने के बाद मेवालाल ने कहा कि कोई भी केस तब साबित होता है जब आपके खिलाफ़ कोई चार्जशीट हुई हो या कोर्ट ने कुछ फैसला किया हो. न हमारे खिलाफ अभी कोई चार्जशीट हुई है न ही हमारे ऊपर कोई आरोप दर्ज़ हुआ है.
मेवालाल पर घोटाला का आरोप
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बिहार के बड़े नौकरी घोटाले के आरोपी को अपना शिक्षा मंत्री बनाया है. बिहार के नये शिक्षा मंत्री बने मेवालाल चौधरी पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते नौकरी में भारी घोटाला करने का आरोप है. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने बिहार का राज्यपाल रहते मेवालाल चौधरी के खिलाफ जांच करायी थी और उन पर लगे आरोपों को सच पाया था. ये जांच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हुई थी. मेवालाल चौधरी पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय के भवन निर्माण में भी घोटाले का आरोप है.
सबसे बड़ी बात ये है कि मेवालाल चौधरी के इस बड़े घोटाले के खिलाफ सत्तारूढ जेडीयू के नेताओं ने भी आवाज उठायी थी. विधान परिषद में जेडीयू विधान पार्षदों ने मेवालाल चौधरी के खिलाफ हंगामा ख़ड़ा कर दिया था. वहीं बाद में बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी ने इसे जोर शोर से उठाया था. सुशील कुमार मोदी सबूतों का पुलिंदा लेकर तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोबिंद से मिले थे. इसके बाद जांच हुई और जांच में पाया गया कि मेवालाल चौधरी ने कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति रहते बड़ा घोटाला किया. ये घोटाला 161 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में हुआ था. मेवालाल चौधरी पर लगे आरोपों को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार पर हमला बोल रही हैं. लेकिन नीतीश कुमार ने चुप्पी साध रखी है.