मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
05-Mar-2025 11:19 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर पंजाब पहुंचे हैं। वे होशियारपुर जिले के गांव आनंदगढ़ स्थित विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में साधना करेंगे। इस बार वह अपने पूरे परिवार के साथ आए हैं। केजरीवाल का यह प्रवास 10 दिनों का होगा। इस दौरान वह मेडिटेशन सेंटर में रहकर साधना करेंगे।
अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार को मेडिटेशन सेंटर पहुंचे हैं। रात को वह अपने परिवार के साथ चौहाल में नेचर हट में रुके थे। वह होशियारपुर से सीधे चौहाल ही पहुंचे। लगभग 30 से 35 गाड़ियों का काफिला सीधे चौहाल ही पहुंचा। केजरीवाल के काफिले में जिला प्रशासन की भी कुछ गाड़ियां थीं। जानकारी के अनुसार केजरीवाल और उनका परिवार यहां पर 10 दिन साधना करेंगे। आज सुबह छह बजे से ही केजरीवाल की साधना की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार होशियारपुर आए हैं।
आपको बता दें कि पिछली बार जब अरविंद केजरीवाल होशियारपुर मेडीटेशन सेंटर में आए थे, तो भगवंत मान भी होशियारपुर में ही रूके थे। जहां भगवंत मान होशियारपुर के गांव चौहाल में बने नेचर हट में रुके थे, वहां इस बार अरविंद केजरीवाल पहुंचे हैं। उम्मीद है कि उनके इस प्रवास के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होशियारपुर आ सकते हैं।