ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर

Home / politics / ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की...

ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने छोटे बेटे अभिनव सिंह को आईपीएस बनाने की इच्छा जताई है. बेटे ने भी पिता का सपना पूरा करने की बात कही.

31-Mar-2026 02:22 PM

By FIRST BIHAR

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बड़े बेटे के बाद अब अपने छोटे बेटे को लेकर दिल की ईच्छा जाहिर की है। पटना में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने छोटे बेटे अभिनव सिंह को आईपीएस अधिकारी बनाना चाहते हैं। पिता की बात सुनकर अभिनव ने भी उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अनंत सिंह ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो वह भी अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। तब उन्होंने कहा था कि मोकामा से वह अपने बड़े बेटे को चुनाव लड़ाएंगे। अब उन्होंने अपने छोटे बेटे अभिनव सिंह को लेकर ईच्छा जताई और कहा कि वह चाहते हैं कि उनका छोटा बेटा आईपीएस अधिकारी बने।


मीडियाकर्मियों ने अनंत सिंह से सवाल पूछा कि वह अपने छोटे बेटे के बारे में क्या सोंचते हैं, तब अनंत सिंह ने कहा कि ई आईपीएस बनेगा। इसपर अनंत सिंह के बेटे अभिनव ने कहा कि अभी 12वीं का एग्जाम दिया है। अभी तो हायर स्टडीज करूंगा बाकी समय के साथ देखते हैं। पूरी कोशिश रहेगी कि पापा के सपनों को साकार कर सकूं।


इससे पहले अनंत सिंह ने कहा कि दोनों बेटो में से जो जनता के लिए बढ़िया काम करेगा उसको चुनाव लड़ाएंगे लेकिन अभी तक जो देखे हैं उसके हिसाब से बड़ा बेटा का ही जनता से अधिक लगाव देखते हैं, जो जनता से ज्यादा लगाव रखेगा वह चुनाव लड़ेगा। जनता जिसे चाहेगी वह चुनाव लड़ेगा।