ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Home / politics / सब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के...

सब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंह

Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अनंत सिंह का बयान आया है. मोकामा विधायक ने कहा है कि नीतीश कुमार के साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई है, यह उनका खुद का फैसला है.

31-Mar-2026 12:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सत्ताधारी दल के नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने का फैसला लिया है हालांकि विपक्षी दल दावा कर रहे हैं कि इन सबके पीछे बड़ी साजिश है। अब तो नीतीश कुमार के सिग्नेचर पर भी सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बयान सामने आया है।


पटना स्थित आवास में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि सब बेकार की बाते हैं, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया है कि नीतीश कुमार से जबरदस्ती इस्तीफा ले ले। नीतीश कुमार के साथ किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं हुई है। उनकी खुद की ईच्छा है वही होगा। जबरदस्ती करने वाला कोई नहीं पैदा लिया है। यह उनका अपना फैसला है।


मोकामा विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि वह राज्यसभा जाएंगे तो बिहार के लिए और अधिक काम कर सकेंगे। बिहार की जनता को कोई दिक्कत नहीं होगी बल्कि और अधिक फायदा होगा। बिहार में तो अब विकास का काम बचा ही नहीं है। पक्ष और विपक्ष से लेकर सभी लोग नीतीश कुमार के इस फैसले से दुखी हैं लेकिन यह निर्णय उनका है और जब उन्होंने फैसला ले लिया है तो कोई काट सकता है।


वहीं नीतीश कुमार के बाद नए मुख्यमंत्री के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि इसपर नीतीश कुमार ही निर्णय लेंगे। सीएम जेडीयू से बने तो निशांत कुमार बढ़िया है और बीजेपी से सीएम बनेगा तो सम्राट चौधरी बढ़िया हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार में सीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं। जब वह स्कूल में पढ़ते थे तो उनके जोड़ का कोई बच्चा नहीं था। निशांत में कोई कमी नहीं है।


वहीं तेजस्वी यादव के सवाल उठाने पर मोकामा विधायक ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास अब बोलने के लिए बच क्या गया है। तेजस्वी यादव को दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा, अपनी पार्टी भी नहीं बचा पाएंगे। अब आरजेडी में कुछ नहीं बचेगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना