ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / अनंत के बचाव में उतरे जीतनराम मांझी, मोकामा विधायक के लिए ललन सिंह...

अनंत के बचाव में उतरे जीतनराम मांझी, मोकामा विधायक के लिए ललन सिंह पर साजिश रचने का लगाया आरोप

26-Aug-2019 05:49 PM

By 3

PATNA : अनंत सिंह के खिलाफ चल रही पुलिसिया कार्रवाई ने विपक्षी दलों के बीच मोकामा विधायक को लेकर सहानुभूति पैदा कर दी है। कांग्रेस और आरजेडी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी अनंत सिंह के बचाव में उतर गए हैं। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद अनंत सिंह को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। अनंत सिंह को दिल्ली से पटना लाने पहुंची एएसपी लिपि सिंह की तरफ से अपने पिता सांसद आरसीपी सिंह की गाड़ी इस्तेमाल किए जाने को जीतन राम मांझी ने गंभीर बताते हुए कहा है कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। जीतन राम मांझी ने कहा है कि अनंत सिंह जो आरोप लगा रहे हैं उसमें दम दिखता है। पुलिस पदाधिकारी जिस तरह जेडीयू नेताओं के साथ मिल बैठकर काम कर रहे हैं। उससे ऐसा लगता है कि अनंत सिंह के खिलाफ ललन सिंह ही  असली साजिश रच रहे हैं।