ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Home / politics / Anant Singh Bail: पचमहला फायरिंग केस में अनंत सिंह को हाई कोर्ट से...

Anant Singh Bail: पचमहला फायरिंग केस में अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली बेल, चुनाव से पहले जेल से बाहर आएंगे छोटे सरकार

Anant Singh Bail: पचमहला फायरिंग केस में पटना हाई कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी है। चुनाव से पहले 'छोटे सरकार' की जेल से रिहाई तय मानी जा रही है।

05-Aug-2025 12:33 PM

By FIRST BIHAR

Anant Singh Bail: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है, जहां पचमहला गोलीकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। पटना हाई कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बेल दे दी है। ऐसे में अब बिहार विधानसभा चुनाव से पहले छोटे सरकार जेल से बाहर आ जाएंगे।


दरअसल, यह मामला 22 जनवरी 2025 का है, जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था। मुकेश उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था। दोनों ने उस पर 68 लाख रुपये की गबन का आरोप लगाया था। मुकेश ने इस बारे में अनंत सिंह से मदद मांगी और थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।


इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ जलालपुर पहुंचे थे, मुकेश सिंह के घर का ताला तोड़ा और सोनू-मोनू से बातचीत के लिए नौरंगा गांव पहुंचे थे, तभी दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हुई थी। करीब 70 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि पुलिस ने केवल 14 खोखे बरामद किए थे। 


23 जनवरी को मुकेश के घर दोबारा गोलीबारी हुई, जिसमें पुलिस को 4 खोखे मिले। 24 जनवरी को पचमला थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया और पहले पटना, फिर भागलपुर जेल भेजा गया। उसी दिन अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था। इस गोलीबारी का एक 53 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ था। 


वायरल वीडियो के आधार पर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा और मारपीट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अनंत सिंह ने जमानत के लिए पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अनंत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें बड़ी राहत दी और बेल दे दी। कोर्ट से बेल मिलने के बाद अनंत सिंह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे।