"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम
10-Sep-2022 12:33 PM
DELHI : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली पहुंचते ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां एक साथ आ रही है। सीएम नीतीश कुमार ने जो पहल किया है अब उसका प्रभाव दिख रहा है। तेजस्वी ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि अब 2019 वाली गलती दोबारा नहीं होगी। एक बार जो गलती हुई, उसका आज पूरा देश खामियाजा भुगत रहा है।
इस दौरान तजस्वी ने बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा है कि आज देश की जो हालत हो गई है, वह जनता देख रही है। काम की बात करने की जगह बेकार की बात ज्यादा होती है। जिन मुद्दों पर बात होनी चाहिए उसे नज़र अंदाज़ किया जाता है। न पढ़ाई है न दवाई, कमाई सिंचाई और रोजगार है। वहीं, अमित शाह के पटना दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो पटना आ रहे हैं तो अच्छी बात है। मैं चाहूंगा कि वो बिहार के लिए कुछ अच्छा करें।
आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली से पटना लौटने के बाद डिप्टी सीएम भी दिल्ली रवाना हो गए। तेजस्वी के दिल्ली दौरे को भी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि मैं यहां सियासी कारणों से नहीं बल्कि अपने पर्सनल काम से आया हूं।