ब्रेकिंग न्यूज़

पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान

Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा, सीमांचल में भारत-नेपाल सीमा और घुसपैठ की करेंगे समीक्षा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25-27 फरवरी तक बिहार दौरे पर रहेंगे. तीन दिवसीय दौरे के दौरान वह सीमांचल में भारत-नेपाल सीमा और घुसपैठ के मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा करेंगे.

Amit Shah

24-Feb-2026 07:52 PM

By FIRST BIHAR

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह बिहार के सीमांचल क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 25 से 27 फरवरी तक वे पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में प्रवास कर सीमावर्ती जिलों में घुसपैठ, सुरक्षा व्यवस्था और भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री 25 फरवरी, बुधवार को शाम 4 बजे पूर्णिया पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए किशनगंज जाएंगे। किशनगंज समाहरणालय में करीब दो घंटे की समीक्षा बैठक होगी। उनका रात्रि विश्राम भी किशनगंज में ही निर्धारित है।


26 फरवरी, गुरुवार को गृह मंत्री अररिया पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे वे अररिया के सीमा चौकी लेटी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद समाहरणालय में भारत-नेपाल सीमा से संबंधित मुद्दों पर सीमावर्ती जिलों के एसपी और डीएम के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत वे ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की समीक्षा भी करेंगे। शाम को वे पुनः पूर्णिया लौटेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा।


27 फरवरी, शुक्रवार को पूर्णिया में भारत-नेपाल सीमावर्ती जिलों से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक करने के बाद गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। यह पहला अवसर है जब केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिनों तक सीमांचल में प्रवास करेंगे। 


सीमांचल क्षेत्र नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटा है तथा ‘चिकन नेक’ इलाके के समीप स्थित होने के कारण सामरिक रूप से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। बदलती जनसांख्यिकी और घुसपैठ के मुद्दों को लेकर भी यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहा है।


गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और मार्ग सुरक्षा की समीक्षा की है। हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल तक प्रत्येक 100 मीटर पर पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई गई है। गृह मंत्री की मौजूदगी में सीमावर्ती सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।