रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
13-Mar-2024 11:25 AM
By First Bihar
RANCHI: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर आज दूसरे दिन भी ED की टीम छापेमारी कर रही है। जमीन और खनन से जुड़े मामले को लेकर इडी ने सबसे पहले विधायक के ठिकानों पर 12 मार्च की सुबह छापेमारी की थी। इसके बाद विधायक समेत उनके करीबियों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
बुधवार को भी ईडी की टीम विधायक के आवास पर कागजातों को खंगाल रही है। बड़गांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने बीजेपी का ऑफर ठुकराया इसलिए छापेमारी की जा रही है। एनटीपीसी और अडाणी के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से ईडी की कार्रवाई हो रही है।
अंबा ने दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें हजारीबाग और चतरा से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। उन्होंने बीजेपी का ऑफर को ठुकरा दिया, इसलिए उनके खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के का दबाव बना रहे थे।
बता दें कि पूरा मामला हजारीबाग के हुरहुरू स्थित खास महल की जमीन से जुड़ा है। उक्त जमीन को लेकर पिछले साल हंगामा भी हुआ था। जमीन का रकबा 50 डिसमिल है। इस जमीन के आधे हिस्से पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। जिसका विरोध हुआ था, इसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप पर चहारदीवारी निर्माण बंद करा दिया गया था। प्रशासन ने योगेंद्र साव के साथ लीजधारक को भी नोटिस भेजा था। जमीन की लीज मो. अहसान के नाम से थी, जो 31 मार्च 2008 को खत्म हो गई थी। यह जमीन सरकारी है जिसको लेकर प्रशासन ने जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया था।