“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
22-Mar-2024 04:04 PM
By First Bihar
RANCHI: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी झटका लगा है। झारखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच ने योगेंद्र साव की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एनटीपीसी भूमि अधिग्रहण केस में रांची की सिविल कोर्ट से दी गई सजा को रद्द करने की मांग हाई कोर्ट से की थी।
हाई कोर्ट की जस्टिस रत्नाकर भेंगरा और जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में शुक्रवार को क्रिमिनल अपील पर सुनवाई हुई। योगेन्द्र साव की ओर से अधिवक्ता विशाल तिवारी ने बहस की। योगेन्द्र साव की ओर से हाई कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी जा सकती है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब योगेन्द्र साव के चुनाव लड़ने पर रोक जारी रहेगी। योगेंद्र प्रसाद कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता हैं।
उधर, पिता के साथ साथ बेटी अंबा प्रसाद की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। अवैध खनन, जमीन और लेवी से जुड़े मामले में ईडी ने पिछले दिनों अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी ने कांग्रेस विधायक के घर से 35 लाख कैश बरामद किया था। इसके अलावा कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे थे।
छापेमारी के दौरान कई डिजीटल डिवाइस, सर्किल ऑफिस और बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिख गई डायरियां और रसीद मिले थे। कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया था। अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों के ठिकानों से छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा करने से जुड़े के कई दस्तावेज मिले थे। ईडी बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है।
इस मामले में अब ईडी ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को समन जारी किया है। ईडी ने आगामी चार अप्रैल को अंबा प्रसाद को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। अंबा के साथ ही उनके भाई अंकित साव को 5 अप्रैल और धनबाद में सीओ शिशिभूषण को आगामी 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।