सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
05-Mar-2026 05:12 PM
By FIRST BIHAR
Nitish Kumar: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सांसद अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को “अपहरण और फिरौती” से जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, “बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा अपहरण! यह देखने में राजनीतिक अपहरण है, लेकिन असल में यह बिहार का आर्थिक अपहरण है। भाजपा ने तो फिरौती में पूरा बिहार ही मांग लिया। अगला नंबर… समझदार को इशारा काफी।”
इससे पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को खत्म करने की साजिश रच रही है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए ने नारा दिया था— “2025 से 30 फिर से नीतीश।” उन्होंने संकेत दिया कि अब वही गठबंधन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की दिशा में काम कर रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और विपक्ष लगातार भाजपा पर हमलावर बना हुआ है।