ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि

Home / politics / उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले समाजसेवी अजय सिंह, बिहार आने का दिया आमंत्रण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले समाजसेवी अजय सिंह, बिहार आने का दिया आमंत्रण

03-Apr-2025 06:12 PM

By First Bihar

आरा के बखोरापुर निवासी भाजपा नेता सह उद्योगपति और समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान अजय कुमार सिंह ने उपराष्ट्रपति के साथ राजनीतिक सामाजिक, अंतर्राष्ट्रीय परिवेश, आध्यात्म और नैतिकता के जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ ही उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। 


इस दौरान अजय कुमार सिंह उपराष्ट्रपति की सरलता, गरिमा और गहरी सोच से काफी प्रभावित हुए। अजय कुमार सिंह ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनके मार्गदर्शन से बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है। 


अजय कुमार सिंह ने इस दौरान उपराष्ट्रपति से अपने उद्योग और समाज के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस मुलाकात के दौरान अजय कुमार सिंह ने उपराष्ट्रपति से एक बार आतिथ्य भाव के अंतर्गत बिहार और अपने उद्योगों में आने का भी न्यौता दिया, जिसे उपराष्ट्रपति ने सहर्ष स्वीकार किया और बिहार आने का आश्वासन दिया। 


दोनों लोगों के बीच काफी देर तक मुलाकात हुई। जिसके बाद उपराष्ट्रपति ने अपना आशीर्वाद भी अजय कुमार सिंह को दिया। अजय सिंह ने कहा कि यह मुलाकात न केवल सम्मानजनक थी बल्कि एक यादगार अनुभव भी रहा। उपराष्ट्रपति जी के सान्निध्य में बिताया गया यह समय हमेशा स्मरणीय रहेगा।