बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Jan-2021 07:07 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. ओवैसी के पार्टी के पांचों विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. जिसके बाद बताया जा रहा है कि एलजेपी के बाद जेडीयू AIMIM के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा सकती है. मुलाकात के बारे में बताया जा रहा है कि एआईएमएम के चारों विधायकों के साथ खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिलने के लिए सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हुए थे. जिसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं.
विजय चौधरी लेकर गए थे मुलाकात कराने
बताया जा रहा है कि पांचों विधायकों को मुलाकात कराने के लिए बिहार के संसदीय मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी सभी को लेकर सीएम आवास गए. इनलोगों के बीच किस बात को लेकर मुलाकात हुई वह बात खुलकर सामने नहीं आई है.
प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई
इस बीच AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने मुलाकात पर कहा कि नीतीश कुमार सीएम हैं और हमलोग विधायक हैं तो ऐसे में मुलाकात कर सकते हैं. इमान ने कहा कि सीमांचल की समस्या को लेकर हमलोगों ने मुलाकात की है. कई समस्याओं को हमलोगों ने सीएम के सामने उठाया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही जेडीयू ने बीएसपी के एक मात्र चैनपुर से विधायक जमा खां को अपनी पार्टी में शामिल कराया था. उसके बाद एलजेपी के एक मात्र विधायक जो मटिहानी से राजकुमार सिंह उन्होंने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह जल्द ही जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावे बिहार के एक मात्र निर्दलीय विधायक चकाई से सुमित सिंह को भी जेडीयू ने अपने पाले में पहले से ही कर रखा है. बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जेडीयू खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है. ऐसे में यह मुलाकात भी उसकी कदम का एक हिस्सा माना जा रहा है.