राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
01-May-2021 08:43 AM
DESK: दिल्ली एम्स में इलाजरत RJD सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव डिस्चार्ज हो गये हैं। लंबे समय से दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लालू यादव आज कस्टडी से बाहर आए हैं। एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद लालू यादव बड़ी बेटी मीसा भारती के घर शिफ्ट हुए। फिलहाल दिल्ली के पंडारा पार्क स्थित मीसा भारती के आवास पर लालू प्रसाद रह रहे हैं। राबड़ी देवी भी उनके साथ हैं। एम्स में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए परिवार ने यह फैसला लिया है। हालांकि लालू अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं है। एम्स से डिस्चार्ज होने की खबर से लालू समर्थक भी काफी खुश हैं।
गौरतलब है कि दुमका काेषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद 18 मार्च 2018 से सजा काट रहे हैं। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के 12 दिन बाद गुरुवार को रिलीज ऑर्डर जारी किया गया। जेल अधीक्षक के भेजे गये मेल को एम्स डायरेक्टर ने मंजूर कर लिया है। इसमें लिखा था कि 'लालू प्रसाद अब हमारे कैदी नहीं रहे'। रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद लालू यादव को एम्स से डिस्चार्ज किया गया।