ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य

Home / politics / अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह बोले..आरसीपी बाबू जहां तक पार्टी को ले...

अध्यक्ष बनने के बाद ललन सिंह बोले..आरसीपी बाबू जहां तक पार्टी को ले गये हम उसे आगे बढायेंगे, किसी की उपेक्षा नहीं करेंगे

31-Jul-2021 08:50 PM

PATNA: जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद ललन सिंह ने कहा कि वे उस काम को आगे ले जायेंगे जो आरसीपी सिंह करके गये। ललन सिंह ने कहा कि अब पार्टी में किसी उपेक्षा नहीं होगी। हर किसी की राय ली जायेगी और समता पार्टी के दौर से नीतीश कुमार के साथ रहे लोगों को फिर से जोड़ा जायेगा।


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि अब तक पार्टी को आरसीपी सिंह चला रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए औऱ उससे पहले संगठन महामंत्री रहते हुए वे जहां तक पार्टी को ले गये अब पार्टी उससे आगे जायेगी। गांव-गांव तक जेडीयू की मजबूत पकड़ बनायी जायेगी। बिहार ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी जेडीयू को मजबूत किया जायेगा।


पुराने साथियों को फिर से जोड़ेंगे

ललन सिंह ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने समता पार्टी के दौर से नीतीश कुमार के साथ संघर्ष किया है। वे कई कारणों से अब शिथिल पड़ गये हैं। वैसे लोगों को फिर से पार्टी से जोड़ कर सक्रिय किया जायेगा। हर किसी को सम्मान दिया जायेगा और उनकी राय को तवज्जो दी जायेगी।



गौरतलब है कि दिल्ली में हुई जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को ललन सिंह को जेडीयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। आरसीपी सिंह के मंत्री बन जाने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में खुद आऱसीपी सिंह ने ललन सिंह का नाम प्रस्तावित किया। जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया।