ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं लालू यादव, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने...

अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं लालू यादव, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद रोहिणी ने दी जानकारी

12-Dec-2022 03:40 PM

DESK: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता को किडनी डोनेट किया था। लेकिन अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लालू प्रसाद यादव की तबीयत अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही रहना होगा।हालांकि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को हॉस्पिटल से आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद रोहिणी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।



रोहिणी आचार्य ने कहा है कि आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई, लेकिन पापा अभी भी हॉस्पिटल में हैं उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है। रोहिणी ने कहा है कि बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच, आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें।




आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव का 7 दिन पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनके लिए डोनर कहीं बाहर से नहीं लाया गया था बल्कि खुद लालू की बेटी रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी दे दी थी। इसके बाद से दोनों हॉस्पिटल में ही एडमिट थे। लेकिन रोहिणी की तबीयत में सुधार देखते हुए उन्हें आज यानी सोमवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन चिंता की बात ये भी है कि लालू यादव की तबीयत में कुछ खास सुधार नहीं आया है। यही वजह है कि उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही रहना होगा। रोहिणी ने लोगों से दुआ करने की अपील की है ताकि उनके पिता जल्द से जल्द ठीक होकर घर लौट सकें।