खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-Jun-2020 07:23 PM
PATNA : लॉकडाउन 4 खत्म होने के साथ बिहार में बड़ी राजनीतिक सक्रियता में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी एक्टिवेट कर दिया है। पूर्व सीएम मांझी ने फैसला किया है कि वह आगामी 3 जून को एक दिवसीय धरने पर बैठेंगे।मांझी सांकेतिक तौर पर एक 11 बजे से 1 बजे के बीच धरने पर बैठेंगे। इस दौरान सभी जिलों में उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी धरना देंगे।
जीतन राम मांझी नीतीश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना देंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से सरकार के सामने 8 एजेंडे रखे जाएंगे। मांझी सरकार से यह मांग करेंगे कि वह इन आठ बिंदुओं पर विचार करने के साथ उसको अमल में लाए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री ने सभी जिला अध्यक्षों को इस एकदिवसीय धरने में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्षों समेत अन्य नेताओं को यह निर्देश दिया गया है कि धरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाए। लोग एक दूसरे के बीच फासला रखें और मास्क का इस्तेमाल करें। पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी खुद पटना स्थित आवास में धरना पर बैठेंगे।