अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Apr-2021 08:22 AM
DESK: बिहार के लिए अच्छी खबर है। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब बिहार में भी संपत्ति स्वामित्व योजना की शुरुआत होगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को इस योजना की लॉन्चिंग करेंगे। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीय इसे लॉन्च किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंचायती राज मंत्री, भूमि एवं राजस्व मंत्री और संबंधित आलाधिकारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरीय इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
बताते चले कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सर्वे और मैपिंग का काम किया जाएगा। जिसके बाद लोगों को उनकी जमीन और मकान का एक प्रॉपर्टी कार्ड दिया जाएगा। जिसमें उनके भूमि संबंधित पूरी जानकारी रहेगी। इस प्रॉपर्टी कार्ड की मदद से बैंकों में लोन की सुविधा भी उन्हें उपलब्ध हो सकेगी। उनके पास अपनी संपत्ति का एक रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा।
गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में यह योजना पिछले साल से ही चल रही है और लाखों लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका हैं। स्वामित्व योजना के तहत गांवों की भूमि की पैमाइश ड्रोन के जरिए होगी। ड्रोन से गांवों की सीमा के भीतर आने वाली हर प्रॉपर्टी का एक डिजिटल नक्शा तैयार किया जाएगा। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि योजना की लॉचिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों की कई ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी करेंगे। जिसमेंं बिहार की भी कई पंचायतें शामिल हैं।