ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / politics / AAP सांसद के निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, संसद के बाहर...

AAP सांसद के निलंबन के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, संसद के बाहर रातभर बैठे रहे

25-Jul-2023 09:22 AM

By First Bihar

DELHI: मानसून सत्र से आप सांसद संजय सिंह के निलंबन को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। निलंबन के विरोध में आप सांसद समेत विपक्ष के कई सांसद पूरी रात संसद के बाहर धरना पर बैठे रहे। सोमवार को सत्र के दौरान विपक्ष ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के मामले को लेकर जोरदार हंगामा किया था। राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह ने सभापति की कुर्सी के सामने पहुंचकर विरोध जताया था, जिसपर सभापति ने उन्हें पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।


दरअसल, मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे पर संसद के दोनों ही सदनों में विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष के तमाम दल पीएम मोदी से इस मामले पर सदन में जवाब मांग रहे हैं और लगातार हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। इस दौरान आप सांसद संजय सिंह मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग रहे थे। सभापति के बार बार मना करने के बावजूद जब आप सांसद संजय सिंह नहीं मानें तो सदन के नेता पीयूष गोयल ने संजय सिंह को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया और सभापति ने संजय सिंह को बाकी बचे सत्र से निलंबित कर दिया था।


आप सांसद संजय सिंह के निलंबन के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर रातभर धरना दिया, जिसमें खुद आप सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता के साथ-साथ टीएमसी के नेता डोला सेन, शांता छेत्री, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी, अमीबेन और जेबी माथेर, सीपीएम नेता बिनॉय विश्वम, सीपीआई नेता राजीव और बीआरएस नेता शामिल हुए। आप सांसद संजय सिंह ने संसद के बाहर की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “हर रात की सुबह होती है। संसद का परिसर। बापू की प्रतिमा। मणिपुर को न्याय दो”।