ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / politics / आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

आज शाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

22-Nov-2020 02:06 PM

PATNA : सोमवार से 27 नवंबर को विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है. 23 नवंबर से शुरू होकर विधानसभा का पहला सत्र 27 नवंबर तक चलेगा. विधानसभा सत्र के दौरान रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस विधायकों की आज बैठक होने वाली है.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम पटना के होटल चाणक्य में आयोजित होगी. विधायक दल के नेता अजीत शर्मा इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की रणनीति क्या होगी. इस बात को लेकर चर्चा की जाएगी. कांग्रेस हालिया विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर जीत हासिल कर पाने में सफल रही है. हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार विधानसभा के अंदर कांग्रेस विधायकों की संख्या कम होगी, लेकिन मजबूत विपक्ष के साथ एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस आखिर कैसे सरकार को भेजेगी इस पर आज रणनीति बनाई जाएगी.

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि विधानसभा में मौजूदा विपक्ष संख्या बल के लिहाज से बेहद मजबूत स्थिति में है. हम जनता की समस्याओं को ना केवल सदन के अंदर उठाएंगे बल्कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध भी करेंगे. अजीत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है. हम उसका पूरी तरह से निर्वहन करेंगे और विधानसभा के अंदर हमारी भूमिका सकारात्मक रहेगी.