ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान

Home / politics / आज लॉन्च नहीं होगा I.N.D.I.A का लोगो! नेताओं के बीच नहीं बनी सहमति

आज लॉन्च नहीं होगा I.N.D.I.A का लोगो! नेताओं के बीच नहीं बनी सहमति

01-Sep-2023 11:37 AM

By First Bihar

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई में चल रही I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक से निकलकर सामने आ रही है। चर्चा थी कि आज दूसरे दिन की बैठक के बाद I.N.D.I.A गठबंधन का लोगो लॉन्च किया जाएगा लेकिन अब जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक इंडिया का लोगो आज लॉन्च नहीं होगा, कहा जा रहा है कि गठबंधन के नेताओं के बीच लोगो को लेकर सहमति नहीं बनी है।


दरअसल, मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया की दो दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की बैठक ग्रांड हयात होटल में शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता मौजूद हैं। गठबंधन का लोगो आज जारी नहीं हो सका है वहीं संयोजक के नाम पर भी फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।


जानकारी के मुताबिक, INDIA गठबंधन के लोगो पर अभी सभी दलों की सहमति नहीं बन सकी है ऐसे में आज लोगो लॉन्च होने की संभावना नहीं है। शीर्ष नेताओं ने कुल 6 लोगो को फाइनल किया  था, जिसमें से एक फाइनल हुआ था लेकिन जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लोगो में बदलाव का सुझाव आया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि INDIA की अगली बैठक में लोगो गठबंधन का लोगो लॉन्च किया जा सकता है।