अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Feb-2024 02:40 PM
By First Bihar
DESK: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने पर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने विवादित बयान दिया है कहा है कि भारत रत्न तो मरे हुए लोगों को दिया जाता है, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न क्यों दिया जा रहा है? वो तो अभी जीवित हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अगर इनको इतना ही राममंदिर का था तो आडवाणी जी को साथ लेकर जाते जिन्होंने राम मंदिर के लिए रथ यात्रा शुरू की थी। लेकिन इनको भारत रत्न देने की घोषणा कर दी। भारत रत्न को मरे हुए को दिया जाता है।
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के विवादित बयान के बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रंधावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं उनको ऐसा बोलने से पहले अपनी पार्टी का इतिहास जान लेना चाहिए।
उनको यह नहीं मालूम की पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी को भी जिंदा रहते भारत रत्न दिया गया था। स्वर कोकिला लका मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर को भी जीवित रहते भारत रत्न दिया गया था। सीपी जोशी ने रंधावा से कहा कि बिना सोचे समझे इस तरह का बयान ना दें पहले अपनी पार्टी का इतिहास जान लें।