ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / politics / 5 गाड़ी राइफल लेकर चलते थे नीतीश के यह मंत्री, कहा.. जो बोलता...

5 गाड़ी राइफल लेकर चलते थे नीतीश के यह मंत्री, कहा.. जो बोलता था उसका बुखार छोड़ा देते थे

15-Oct-2020 02:08 PM

PATNA : बिहार में इलेक्शन की वजह से जैसे-जैसे पारा ऊपर जा रहा है नेताओं की जुबान बेलगाम होती दिख रही है. पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का आतंकवादी वाला बयान सामने आया और अब बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू के नेता जय कुमार सिंह का चौंकाने वाला बयान सामने आया है. नीतीश कैबिनेट के मंत्री और दिनारा विधानसभा सीट से जदयू के कैंडिडेट जय कुमार सिंह ने कहा है कि एक दौर था जब वह पांच गाड़ी राइफल लेकर चलते थे और जो सामने बोलता था उसका बुखार छुड़ा देते थे.




5 गाड़ी राइफल वाले नेता की थी पहचान

दरअसल जनता दल यूनाइटेड विधानसभा का मौजूदा चुनाव 15 साल बनाम 15 साल के नारे पर लड़ रहा है. नीतीश कुमार खुद  जहां कहीं भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं वहां 15 साल के आरजेडी शासनकाल की याद दिलाना नहीं भूलते. मंत्री जय कुमार सिंह भी अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को जंगलराज की याद दिला रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने यह बातें कहीं जय कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी के शासनकाल में जिससे स्वाभिमान के साथ जीना होता था वह अपने साथ गाड़ियों में राइफल भरकर बाहर निकलता था. मेरी पहचान भी 1990 से लेकर 2005 तक के पांच गाड़ी राइफल लेकर चलने वाले नेता के तौर पर थी.

दिनारा से चुनावी मैदान में

जय कुमार सिंह यह बातें दिनारा में एनडीए के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहीं. वह एनडीए के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. जय कुमार सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई, लेकिन साथ ही साथ यह बताना भी नहीं भूले कि उनकी छवि क्या रही है. जय कुमार सिंह इन दिनों दिनारा सीट पर कड़े मुकाबले का सामना कर रहे हैं. उनके खिलाफ बीजेपी से लोक जनशक्ति पार्टी में गए राजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं. पिछले चुनाव में राजेंद्र सिंह मामूली वोटों के अंतर से हार गए थे. लेकिन इस बार उन्होंने जय कुमार सिंह को सीधी चुनौती दे डाली हैं.