ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / politics / 'ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं करा सकती', विपक्ष को...

'ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं करा सकती', विपक्ष को पीएम मोदी का जवाब

17-Dec-2023 01:38 PM

By First Bihar

DELHI: जम्मू-कश्मीर से आर्टिक्ल 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। सप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि देश में सिर्फ एक संविधान चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने एक दैनिक अखबार से बातचीत में कहा है कि अब ब्रह्मांड की कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक देश में किसी तरह से दो संविधान नहीं चल सकते हैं। अनुच्छेद 370 का हटना किसी राजनीति से ज्यादा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और वहां के लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए यह बेहद जरूरी था।


प्रधानमंत्री ने फैसले पर सवाल उठाने वाले पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे कुछ परिवारवादियों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुट्ठी में बंद कर लिया था लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता न तो किसी स्वार्थ भरी राजनीति का हिस्सा है और न ही बनना चाहती है। जम्मू-कश्मीर अतीत की परेशानियों से निकलकर देश के आम नागरिक की तरह बिना भेदभाव के अपने बच्चों का भविष्य और अपना वर्तमान सुरक्षित करना चाहता है।


उन्होंने दावा किया कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की तस्वीर बदल गई है। अब वहां पत्थरबाजी नहीं बल्कि फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण अनुच्छेद 370 को लेकर भ्रम फैला रहे लोगों को दो टूक जवाब देते हुए फिर कहा कि अब ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती है।