बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
30-Sep-2024 07:48 AM
By First Bihar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड दौरे पर हजारीबाग आएंगे और मटवारी गांधी मैदान में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंग। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी की परिवर्तन सभा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनायी गयी। इसको लेकरबरही एनएच आईबी में भाजपा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और संचालन बरही मंडल अध्यक्ष भगवान केसरी ने किया।
वहीं, पीएम के कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हजारीबाग की परिवर्तन सभा को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को पूरी मेहनत से लग जाना है। साधन की जो भी जरूरत होगी, उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि परिवर्तन सभा में सबसे बड़ी भागीदारी बरही विधानसभा क्षेत्र से होगी। बरही, चौपारण, पदमा, चंदवारा से 20 से 25 हजार लोग पीएम मोदी की सभा में शिरकत करेंगे।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर एसपीजी के आइजी, एडीजी सहित कई आला अधिकारियों ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। एसपीजी के आइजी परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह स्थल मटवारी गांधी मैदान पहुंचे। आइजी झारखंड पुलिस एकेडमी स्थित हैलीपेड का निरीक्षण किया और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय ने एसपीजी के आइजी, झारखंड पुलिस के एडीजी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की. इस बैठक में डीसी, एसपी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसके लिए शहर में तीन हजार पारा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा रैप के दो कंपनी को भी लगाया जा रहा है। इसके अलावा राज्य भर के सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर की तैनाती की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को भी जिले में हाई अलर्ट में रखा गया है।