ब्रेकिंग न्यूज़

हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी

Home / politics / 2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं JNU वाले कन्हैया कुमार,...

2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं JNU वाले कन्हैया कुमार, दो बार राहुल गांधी से कर चुके हैं मुलाकात

21-Sep-2021 06:29 PM

DESK: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष औऱ सीपीआई नेता कन्हैया कुमार दो अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से ये खबर मिल रही है. सीपीआई में किनारे लगा दिये गये कन्हैया कुमार पिछले दो दफे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं. 


प्रशांत किशोर ने की है पहल

कन्हैया कुमार को कांग्रेस में शामिल कराने की पहल प्रशांत किशोर ने की है, जो इन दिनों कांग्रेस के थिंक टैंक बने हुए हैं. कांग्रेस के एक प्रमुख नेता ने बताया कि राहुल गांधी से मुलाकातों के दौरान कन्हैया कुमार कांग्रेस में अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं. कांग्रेस उन्हें बिहार में अपना प्रमुख चेहरा बनाना चाहती है. राहुल गांधी ने उन्हें पर्याप्त महत्व देने का भरोसा दिलाया है. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है. 2 अक्टूबर को कन्हैया के साथ साथ जेएनयू छात्र संघ के एक औऱ पूर्व नेता औऱ गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं. 


CPI में किनारे कर दिये गये हैं कन्हैया

हम आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में सीपीआई ने कन्हैया कुमार को बिहार के बेगूसराय से प्रत्याशी बनाया था. बेगूसराय सीट सीपीआई का गढ़ जाना जाता रहा है लेकिन कन्हैया कुमार वहां से तकरीबन सवा चार लाख वोटों से हारे थे. उसके बाद उन पर सीपीआई के पटना ऑफिस में घुसकर पार्टी के वरीय नेता के साथ दुर्व्यवहार औऱ मारपीट का आऱोप लगा था. पार्टी ने इसकी शिकायत मिलने के बाद इसे गंभीरता से लिया था. कुछ महीने पहले हैदराबाद में हुई सीपीआई की बैठक में कन्हैया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था.


इन वाकयों के बाद कन्हैया कुमार सीपीआई में किनारे लगा दिये गये थे. कन्हैया ने सीपीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में मिले कमरे को भी खाली कर दिया था. उन्हें पार्टी की किसी प्रमुख बैठक में भी आमंत्रित नहीं किया जा रहा था. तभी से चर्चा हो रही थी कि वे अपने लिए कोई नया सियासी ठिकाना तलाशेंगे.


हालांकि फर्स्ट बिहार ने कुछ दिन पहले ही ये खबर दी थी कि कन्हैया कुमार राहुल गांधी से दो दफे मिल चुके हैं औऱ वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. उसके बाद कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में जाने की खबरों का खंडन किया था. सीपीआई महासचिव डी. राजा ने भी कन्हैया के पार्टी छोड़ कर जाने की खबरों का खंडन किया था. लेकिन कांग्रेसी सूत्र बता रहे हैं कि उस वक्त तक ये तय नहीं हो पाया था कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस में क्या रोल मिलेगा. अब सब कुछ तय हो चुका है. इसलिए कन्हैया कुमार कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हो गये हैं.