ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / 17वीं विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, विधायक दे रहे शपथ

17वीं विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, विधायक दे रहे शपथ

24-Nov-2020 10:15 AM

PATNA: 17वीं विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है. नवनिर्वाचित विधायकों को कल से ही शपथ दिलाया जा रहा है. आज भी 53 विधायकों को शपथ दिलाया जा रहा है. 

विधानसभा क्षेत्र संख्या 201 से 243 के अलावे एक से क्रमांक संख्या 200 के बीच में जो विधायक शपथ नहीं ले सके हैं वह भी आज शपथ ले रहे हैं. सोमवार को पहले सत्र में सरकार के मंत्री के अलावा विधायकों ने शपथ ली है. आज विधानसभा स्पीकर पद के लिए महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. वही, एनडीए की ओर से विजय कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. सिन्हा ने भी नामांकन कर दिया है. 

10 विधायक रहे अनुपस्थित

सत्र के पहले दिन कई बिहार अनुपस्थित रहे. जिसके कारण वह शपथ नहीं ले पाए. इसमें मंत्री जीवेश कुमार जाले, मधेपुरा से जीते विधायक बनियापुर से जीते केदारनाथ सिंह निर्मली  से जीते अनिरुद्ध प्रसाद यादव, मनेर से जीते भाई बीरेन्द्र, नौतन से जीते श्री नारायण प्रसाद, गोपालपुर से नरेन्द्र कुमार नीरज, बक्सर के संजय कुमार तिवारी सदन में नहीं होने कारण शपथ नहीं ले सके. वही, मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल में रहने के कारण शपथ नहीं ले सके.