ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / politics / संजय जायसवाल बने बिहार बीजेपी के नये अध्यक्ष, अमित शाह का फैसला

संजय जायसवाल बने बिहार बीजेपी के नये अध्यक्ष, अमित शाह का फैसला

14-Sep-2019 06:08 PM

By 9

DELHI: पश्चिमी चंपारण से सांसद संजय जायसवाल को बीजेपी का नया प्रदेश अध्य़क्ष बनाया गया है. अमित शाह ने उन्हें नया अध्यक्ष बनाने की मंजूरी दे दी है. नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश भाजपा का नया अध्य़क्ष बनना तय था. साढ़े तीन महीने बाद नित्यानंद राय के बदले संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. संजय जायसवाल पिछड़े तबके से आते हैं. वे भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य बिरादरी से हैं. कौन हैं संजय जायसवाल पेश से चिकित्सक संजय जायसवाल का पूरा परिवार भाजपा और उससे पहले जनसंघ से जुड़ा रहा है. उनके पिता मदन जायसवाल भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं. 2009 में संजय जायसवाल ने पिता मदन जायसवाल के बदले पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से चुनाव लडा और सांसद चुने गये. उसके बाद से वे लगातार तीसरी दफे सांसद हैं. संजय जायसवाल 2009 में ही पश्चिमी चंपारण में जिला भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं. पिछले दफे से ही प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार संजय जायसवाल पिछल दफे से ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार थे. 2016 में भाजपा नेतृत्व ने नित्यानंद राय के साथ संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया था. लेकिन आखिरी वक्त में नित्यानंद राय प्रदेश अध्यक्ष बना दिये गये. भाजपा नेतृत्व राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का पद सांसदों को देने की परंपरा बना चुका है. ऐसे में ये तो तय था कि नित्यानंद राय के बाद कोई सांसद ही प्रदेश अध्यक्ष बनेगा. लेकिन संजय जायसवाल के अध्यक्ष बनने की चर्चा इस दफे कम ही थी. भाजपा नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है.